ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

रूस में 5 मंजिला आवासीय इमारत में हुआ भीषण विस्फोट,नौ की मौत

रूस और यूक्रेन में चल रही जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। दोनों लगातार एक दूसरे पर बमबारी कर रहे हैं। इस बीच, शनिवार को रूस के सुदूर पूर्वी सखालिन द्वीप पर तिमोवस्कॉय में एक पांच मंजिला आवासीय इमारत में जोरदार विस्फोट हुआ है। रूसी समाचार एजेंसी TASS ने इस बात की जानकारी दी है। दावा किया जा रहा है कि ये विस्फोट गैस सिलेंडर फटने के कारण हुआ। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को रूस के सुदूर पूर्वी सखालिन द्वीप पर तिमोवस्कॉय की एक बस्ती में स्थित पांच मंजिला आवासीय इमारत में गैस सिलेंडर विस्फोट हुआ। रूसी समाचार एजेंसी TASS ने  स्थानीय अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया है कि इस हादसे में मरने वाले नौ लोगों में चार बच्चे भी शामिल हैं।

सखालिन के क्षेत्रीय गवर्नर वालेरी लिमारेंको ने शनिवार को अपने टेलीग्राम चैनल के माध्यम से जानकारी दी कि मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। उनमें से चार बच्चे भी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अंधेरा होने के बावजूद रात में भी बचाव कार्य जारी रहेगा। आपातकालीन सेवाओं में लगे लोगों का कहना है कि कई और लोग अभी अपार्टमेंट इमारत के मलबे के नीचे दबे हुए हैं। मलबे को हटाकर उन्हें बाहर निकालने का काम जारी है।

Related Articles

Back to top button