ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

सड़कों पर निकले यमराज, सिखाया यातायात का पाठ, पुलिस ने यमराज को पहनाया माला, जोड़े हाथ

बाराबंकी: लोगो के प्राण हरने वाली यमराज आज सड़क पर उतर पड़े। इस दौरान जनमानस को यातायात के प्रति जागरूक किया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालो का चालान भी काटा। वहीं ट्रैफिक नियमों का पूर्णतया पालन करने वालों को फूल देकर सम्मानित भी किया गया।मामला बाराबंकी से जुड़ा है जहाँ बाराबंकी की अनूठी पहल सामने आयी, यातायात माह के अंतर्गत लोगो को यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए इस अनूठी पहल में यमराज बने शख्श से पटेल तिराहे एव नाका चौराहे पर लोगो को यातायात के प्रति जागरूक किया और न मानने वालों को मजाकिया अंदाज में अपने साथ लेकर चलने की बात कही। वही यमराज की भूमिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंशु सिंह जो टाटा कंपनी में कार्यरत है, ने बताया कि इससे पहले वह लखनऊ के हजरतगंज में भी इस अतरंगी अंदाज से लोगो को यातायात के प्रति जागरूक कर चुके है, उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें भी मार्ग दुर्घटना में चोट आ गयी थी जिसके बाद उन्होंने इस तरह से लोगो को जागरूक करने का मन बनाया और लखनऊ के हजरतगंज, बर्लिंगटन चौराहा में लोगो को जागरूक करने के बाद आज बाराबंकी पंहुचे।सदैव लोगो को यातायात के प्रति जागरूक किया जाता हैबाराबंकी पुलिस की इस अनूठी पहल की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी पूर्णेन्दु सिंह ने बताया कि सदैव लोगो को यातायात के प्रति जागरूक किया जाता। किन्तु आम जनमानस का आकर्षण इस ओर बढ़ाने के लिए यह प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि उनकी लखनऊ में तैनाती के दौरान ही यह युवा और उसकी टीम उनसे संपर्क में आयी। जिसके बाद उन्होंने लोगो को जागरूक करने की यह तरकीब निकाली। साथ ही उन्होंने बताया कि यमराज ने लोगो को जागरूक किया।यमराज बने सॉफ्टवेयर इंजीनयर एवं उनकी टीमबाराबंकी पुलिस की यह अनूठी पहल खूब चर्चा बटोर रही। वही जब यमराज सड़क पर उतरे तो उन्हें देखने के लिए सड़क पर भीड़ भी उमड़ पड़ी। लोगो ने खूब जमकर यमराज के मजाकिया अंदाज में लोगो को जागरूक करने के अंदाज पर तालियां बजायी और जमकर वीडियो भी बनाये। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने यमराज बने सॉफ्टवेयर इंजीनयर एवं उनकी टीम को फूल माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

Related Articles

Back to top button