ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

अमृतसर-तरनतारन के लूटे थे 9 पेट्रोल पंप, तरनतारन पुलिस को मिली सफलता

अमृतसर: पंजाब के तरनतारन के 7 और अमृतसर के दो पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग के दो साथियों को तरनतारन पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने लुटेरों से लूट में प्रयोग होने वाली दोनाली और एक मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस रिकार्ड में इन सभी आरोपियों के खिलाफ तरनतारन में 5 मुकदमें पहले से ही दर्ज हैं।मानावाला पेट्रोल पंप लूट का सीसीटीवी, जिसे इन्ही लुटेरों ने अंजाम दिया था।थाना सदर के एसएचओ गुरचरण सिंह ने जानकारी दी कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमृतसर के गांव धरड़ निनवासी गुरभेज सिंह और गांव दीनेवाल निवासी अंग्रेज सिंह के रूप में हुई है। दोनों ही आरोपी बीते कई महीनों से तरनतारन और अमृतसर में लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। दोनों आरोपी नशे के आदि हैं और नशे की पूर्ती के लिए ही दोनों लगातार लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।आरोपियों पर पहले से दर्ज 5 मुकदमेपंजाब पुलिस रिकार्ड के अनुसार 2 अक्टूबर, 10 अक्टूबर और 18 व 19 नवंबर को थाना सदर तरनतारन में आरोपियों के खिलाफ हथियारों के बल पर लूट के मुकदमे दर्ज हैं। वहीं एक मुकदमा तरनतारन के थाना सरहाली में 16 नवंबर को दर्ज किया गया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की अन्य लूट की वारदातों के बारे में भी जानकारियां हासिल कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button