ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

इंदौर बदमाशों ने चाचा भतीजे को चाकूओं से हमला भतीजे की मौत

इंदौर के परदेशीपुरा में शराब पी रहे चाचा भतीजे पर एक शराब दुकान के बाहर दो से अधिक बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिये एमवाय अस्पताल पहुंचाया। यहां सुबह भतीजे से दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसमें आरोपी के एक साथी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। TI पंकज दीक्षित के मुताबिक सुनील शुक्ला ओर उनका भतीजा सावन शुक्ला शनिवार रात परदेशीपुरा शराब दुकान के अहाते में शराब पी रहे थे। वहां रात में उनके पास अनिकेत उर्फ फद्दू और एक अन्य साथी पहुंचा। दोनों बात करने की बात करते हुए सुनील शुक्ला को अपने साथ ले जाने लगे। यहां साथ में सावन भी उनके पीछे पहुंच गया। पूर्व में चले आ रहे विवाद को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। अनिकेत और उसके साथी ने चाकू निकालकर चाचा सुनील और भतीजे सावन पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में दोनों को एमवाय लेकर जाया गया। यहां रविवार सुबह सावन ने दम तोड़ दिया। रात में हत्या के प्रयास का केस पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रात में हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में अनिकेत ओर उसके साथी की तलाश में रातभर छापेमारी की गई। लेकिन आरोपी नहीं मिले। सुबह सावन की मौत की जानकारी के बाद हत्या के मामले में धारा बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने अभी अनिकेत के एक साथी को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी भी जल्द ही पकड़ा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button