ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

64 वाहनों से 65000 हजार का जुर्माना वसूला, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की अपील

सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर में स्कूली बच्चों को ट्रैफिक नियम बताते पुलिस कर्मी।यातायात माह के दृष्टिगत ट्रैफिक पुलिस द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मधुकरपुर के छात्रों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गयी। इस दौरान वाहन मालिक, चालकों को पम्पलेट्स वितरण कर जागरूक किया गया।यातायात माह नवम्बर के दृष्टिगत एसपी अमित कुमार आनंद के आदेश क्रम में चलाये जा रहे यातायात जागरूकता अभियान के तहत प्रभारी यातायात अमरेश कुमार व यातायात पुलिस टीम द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मधुकरपुर के छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रह्लाद पांडेय एवं आचार्य विशम्भर चौरसिया आदि उपस्थित रही।स्कूली बच्चों को यातायात नियम की जानकारी देते पुलिस कर्मी।पम्पलेट्स वितरण कर यातायात नियमों की दी जानकारीपुलिस टीम द्वारा वाहन मालिकों, चालकों में पम्पलेट्स वितरण कर यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम के पश्चात पीए सिस्टम क़े माध्यम से पुरानी पकड़ी बाजार, हाईडिल तिराहा, बांसी स्टैंड आदि स्थानों पर यातायात जागरूकता से संबंधित प्रचार-प्रसार किया गया एवं पम्पलेट वितरण किया गया। वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वाले 64 वाहनों से 65000 रुपया का जुर्माना वसूला गया।शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने की अपीलप्रभारी यातायात अमरेश कुमार ने सड़क पर अतिक्रमण क़े कारण हो रही दुर्घटनाओं के रोकथाम करने, लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक करने, दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठाने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड़ से न चलाने के साथ लोगों व ट्रक चालकों से अपील किया गया।

Related Articles

Back to top button