ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

ब्रज क्षेत्र के सांसद और विधायकों का होगा भी जमावड़ा, RSS ब्रज प्रांत की समन्वय बैठक में होंगे शामिल

एटा: पर्यटन मन्त्री जयवीर सिंहएटा में आज उत्तर प्रदेश सरकर के 6 मंत्री, ब्रज प्रदेश के सांसदों और विधायकों के साथ साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के समस्त अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधियों का जमावड़ा लगेगा। यहां सभी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रान्त के समन्वय बैठक में 9.30 बजे के लगभग भाग लेंगे।बैठक में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के 6 मंत्रियों का कार्यक्रम लग चुका है। इनमें कैबिनेट मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिल चौधरी लक्ष्मी नारायण, राज्य मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग संजय सिंह गंगवार, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डॉ. अरुण कुमार, कैबिनेट मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग जयवीर सिंह, राज्य मंत्री राजस्व विभाग अनूप प्रधान और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कारागार एवं होमगार्ड विभाग शामिल हैं। इनके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी, ब्रज क्षेत्र के सांसद और विधायक भी भाग लेंगे।कारागार मंत्री धर्म वीर प्रजापति।परिक्रमा में ब्रज से 1 लाख लोगों को शामिल करने का लक्ष्यबताया जा रहा है कि इस समन्वय बैठक में 4 दिसंबर को कासगंज जनपद के सोरों सूकर क्षेत्र में आयोजित होने जा रही पांच कोशी परिक्रमा को सफल बनाने के मुद्दे पर भी दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। इस पंच कोशीय परिक्रमा में ब्रज क्षेत्र से 1 लाख लोगों के भाग लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।विश्व हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कर रहा आयोजनकार्यक्रम का आयोजन विश्व हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कर रहा है। इसके अतिरिक्त उम्मीद है कि सामान नागरिक संहिता, वर्तमान सम सामयिक परिदृश्य में मजबूत राष्ट्र का निर्माण और विश्व परिदृश्य में भारत की भूमिका, पूजा स्थल अमेंडमेंट एक्ट 1991, जन संख्या नियंत्रण बिल और संगठन को मजबूती प्रदान करने के विषय पर चर्चा और मंथन होता सकता है।

Related Articles

Back to top button