ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

युवती ने VIDEO वायरल कर लगाई गुहार, पुलिस बोली परिवार का आपसी विवाद

आगरा: युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैआगरा के थाना एतमाउद्दौला क्षेत्र की एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवती अपने परिजनों पर जबरन गलत काम करने का दबाव बनाने का आरोप लगा रही है। युवती ने घर में जुआ, सट्टा होने से लेकर चोरी की बाइक रखने तक की बात बोली है। युवती का कहना है की जब भी वो पुलिस से शिकायत करती है तो पुलिस उसे जबरन घर वापस भेज देती है। बीती रात उसे फांसी पर लटकाने का भी प्रयास किया गया है।थाना एतमौद्दौला पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैथाना प्रभारी राजकुमार के अनुसार युवती का परिवार से विवाद होता रहता है। पारिवारिक मामला होने के कारण पुलिस दोनों पक्षों को समझा कर कई बार घर भेज चुकी है। युवती बार – बार इस तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल देती है। वीडियो की जानकारी कर पुलिस टीम को भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।पुलिस के अनुसार युवती बालिग है और उसकी एक युवक से दोस्ती है। फोन पर युवक से बात करने पर परिवार में कलह होती है। कई बार युवती घर से बिना बताए जा चुकी है। परिजन उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करा चुके हैं, बाद में वो वापस घर आ गई।अभी वीडियो में युवती ने सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा द्वारा बातचीत के बाद घर जाने से मना करने पर पीटने का आरोप लगाया है। इस बाबत थाना प्रभारी ने बताया है की युवती और उसके परिजनों की सीओ मैडम द्वारा काउंसलिंग की गई थी और दोनों की सहमति से उन्हे घर भेजा गया था। आरोप निराधार हैं। युवती घर से भागने के बाद हर बार इसी तरह आरोप लगाती है।पूरे प्रकरण पर थाना प्रभारी राजकुमार का कहना है की वीडियो की जानकारी हुई है। पुलिस टीम को भेजा गया है। युवती बालिग है और अगर वो घर नहीं रहना चाहेगी तो उसे किसी सुरक्षित जगह रहने की व्यवस्था की जायेगी। वीडियो वायरल करने वाले युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button