ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
ग्वालियर

ग्वालियर 60 साल के बुजुर्ग ने किया मासूम से रेप

ग्वालियर गोवर्धन कॉलोनी में कक्षा 6 में पढ़ने वाली 10 साल की मासूम अपनी मां के साथ रहती है. उसके मकान में एक किराएदार रहते हैं, उनकी बच्ची से इस पीड़िता की दोस्ती थी. इसी दौरान किराएदार के रिश्तेदार मुन्ना सिंह कुशवाह गोवर्धन कॉलोनी आया था. करीब 60 साल के मुन्ना सिंह कुशवाह ने लड़की को चॉकलेट देने के बहाने अपने पास बुलाया और उसके कपड़े उतार कर अश्लील हरकत करने लगे. इस दौरान अधेड़ ने लड़की के शरीर पर कई जगह काटा भी. इस बीच बच्ची चिल्लाने लगी तो अधेड़ भाग निकला. घटना के समय लड़की की मां घर पर नहीं थी. जब लौटकर वह घर पर आई, तब नाबालिग ने पूरी घटना के बारे में अपनी मां को बताया. लड़की और उसकी मां गोला का मंदिर थाने पहुंचे और मुन्ना सिंह कुशवाहा की हरकत के बारे में पुलिस को बताया. पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराने के बाद मुन्ना सिंह कुशवाहा के खिलाफ दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. एडिशनल एसपी ग्वालियर राजेश दंडोतिया का कहना है कि मुन्ना सिंह कुशवाहा की तलाश में एक पुलिस पार्टी भिंड भी भेजी गई है, लेकिन फिलहाल वह गिरफ्तार नहीं हो सका है. उन्होंने दावा किया है कि जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button