ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
बिहार

पैर नहीं दबाने से गुस्साए सनकी पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बिहार : जहानाबाद में एक पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। मामला मखदुमपुर थाना क्षेत्र के छकोरी बीघा गांव का है। आरोप है कि गांव के मुन्ना शर्मा ने अपनी पत्नी को पैर दबाने के लिए कहा। पत्नी ने तबीयत खराब होने का हवाला देकर पैर दबाने से मना कर दिया। पत्नी की बात सुनकर पति ने लकड़ी के बने पीढे से उसके सिर पर प्रहार करना शुरू कर दिया। गंभीर रूप से घायल रिंकी देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पड़ोसी और स्थानीय लोगों ने वारदात की जानकारी मृतका के मायके में दी। सूचना पर आननफानन में परिजन बेटी के घर आए। फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों का कहना है कि मुन्ना शुरू से ही सनकी प्रवृत्ति का था। उसका इलाज भी चल रहा है दूसरी ओर मृतका रिंकी देवी के परिजन ने बताया कि पहले भी आरोपी उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। कई बार इसके बारे में आपसी में समझौता भी हुआ था लेकिन वह अपनी आदत से लाचार था। इसी के कारण इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मुन्ना कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

Related Articles

Back to top button