ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

सतना में नेशनल हाइवे पर पुल से गिरते-गिरते बचा ट्रैक्टर, बाइक को बचाने में पुल की रैलिंग पर चढ़ा

सतना: बेला-बमीठा नेशनल हाइवे पर शनिवार को 1 और बड़ा हादसा टल गया। यहां सड़क पर दौड़ता ट्रैक्टर बेकाबू होकर पुलिया की रैलिंग पर जा चढ़ा और उसके पहिए हवा में लटक गए।हासिल जानकारी के मुताबिक नेशनल हाइवे पर रामपुर बाघेलान के हनुमानगंज में पुलिया पर 1 ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए हवा में लटक गए। ट्रॉली सड़क पर ही थी लेकिन ट्रैक्टर के अगले दोनों पहिए रैलिंग पर चढ़कर हवा में झूलने लगे। ट्रॉली में हरे बांस लोड थे।बताया जाता है कि बांस लोड कर ट्रैक्टर-ट्राली त्योंधरी तरफ से आ रही थी। हनुमानगंज में बनी पुलिया के पास ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तार से जा रहे 1 बाइक सवार को बचाने की कोशिश की तो ट्रैक्टर बहक कर अनियंत्रित हो गया और पुलिया की रैलिंग पर जा चढ़ा। ड्राइवर ने कूद के अपनी जान बचाई, लेकिन ट्रैक्टर के अगले पहिए पुलिया से नीचे हवा में झूलने लगे, जबकि ट्रॉली सड़क पर ही खड़ी रही।हादसे की सूचना रामपुर थाना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन बुलाकर ट्रैक्टर को हटा दिया गया। टीआई रामपुर बाघेलान संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। यातायात भी बहाल करवा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button