ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
हरियाणा

पानीपत में चलती टूरिस्ट बस में अचानक लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे से गुजर रहे NH-44 पर गांव पट्‌टी कल्याणा के पास शनिवार अल सुबह एक चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। बस के भीतर सवारियां भी सवार थीं। जैसे ही बोनट से धुआं उठता हुआ ड्राइवर ने देखा, उसने तुरंत बस को हाईवे के किनारे पर रोक ली और तुरंत सभी सवारियों को नीचे उतारा। सवारियों को नीचे उतारते वक्त अचानक बस में आग लग गई। हादसे की सूचना तुरंत फायर बिग्रेड को दी।

सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी नजदीक निरंकारी सत्संग भवन से रवाना गई। दूसरी गाड़ी समालखा दमकल स्टेशन से मौके पर पहुंची। दोनों गाड़ियों ने पानी की बौछार कर आग पर जल्द ही काबू पर लिया। हादसे में किसी तरह की जान का नुकसान नहीं हुआ। ऐसे में एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

मिली जानकारी के अनुसार, UP-22T-9904 नंबर की उक्त बस पंजाब के लुधियाना से दिल्ली जा रही थी। सुबह बस करीब पौने 5 बजे समालखा NH-44 पर पहुंची। जहां अचानक बस में पहले धुआं उठा और फिर आग लग गई। दमकल की गाड़ियों द्वारा आग को बुझाया गया। लुधियाना निवासी बलविंदर सिंह ने बताया कि वह बस में बतौर चालक है। चालक के अनुसार प्राथमिक दृष्टि में आग का कारण वायरिंग में शार्ट सर्किट बताया गया है। करीब डेढ़ घंटे बाद वहां से गुजर रही दूसरी बस को रुकवाया गया। उसमें सभी सवारियों को बैठाया गया।

Related Articles

Back to top button