ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
पंजाब

अहाते में बैठे युवक पर तेजधार हथियार से किया वार,सलाद और नमकीन मांगने पर हुआ विवाद

लुधियाना: अहाते के करिंदें ने तेजधार हथियार से काटा हाथ।पंजाब के जिला लुधियाना में अहाते में बैठ शराब पी रहे एक व्यक्ति का तेजधार हथियार से हाथ काट दिया गया। गनीमत रही की हथियार की धार ज्यादा तेज नहीं थी इस कारण व्यक्ति के हाथ पर कट लगा है। हमला की वजह यह बताई जा रही है कि अहाते में बैठे व्यक्ति ने अहाते में काम कर रहे व्यक्ति से सलाद और नमकीन मांगा था। घटना EWOS कालोनी की है।झड़प के बाद बिखरा खून।हाथ कटने के बाद अहते में बैठा युवक घायल हालत में अपने साथियों को अहाते में बुला लाया। वहीं हमलावर अहाते का करिंदा ठेके में जा घुसा और दरवाजा बंद कर लिया। बड़ी संख्या में लोग ठेके के बाहर एकत्र हो गए। घायल युवक ने भी अपने साथियों के साथ अहाते में तोड़फोड़ की। मामला बढ़ता देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया।मारपीट के बाद बिखरा सामान।बता दें ये घटना पुलिस डिवीजन नंबर 7 से चंद कदमों की दूरी पर हुई है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचने में ही अढ़ाई घंटे लगा दिए। करीब 1 से डेढ़ घंटा ड्रामा चलता रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला शांत करवाया। घायल रणजीत कुमार ने बताया कि वह अहाते में बैठकर ड्रिंक कर रहा था।ठेके के बाहर लोगों की भीड़।उसने अहाते के करिंदे से नमकीन और सालाद मांगा था। इतनी बात में करिंदे से कहासुनी हो गई और करिंदे ने तेजधार से हमला कर दिया। पीड़ित रंजीत के हाथ पर टांकें लगे है। लोगों की भीड़ ने ठेके का शटर और गेट भी तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी करिंदे को हिरासत में ले गई।थाना डिवीजन नंबर 7 के SHO इंस्पैक्टर सतपाल सिद्धू ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंच गए थे।

Related Articles

Back to top button