ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
छत्तीसगढ़

क्रेडिट कार्ड बंद करवाने का झांसा देकर 1.14 लाख की ठगी

बिलासपुर : क्रेडिट कार्ड बंद करवाने का झांसा देकर सिंचाई विभाग के कर्मचारी के खाते से फोन करने वाले ने 1 लाख 14 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। बंधवापारा निवासी रामनारायण राव मराठा पिता स्व बलवंत राव (60) सिंचाई विभाग में अमीन पटवारी हैं। 21 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया।

फोन करने वाले ने क्रेडिट कार्ड का उपयोग बंद करने के बारे में पूछा। हामी भरने पर क्रेडिट का नंबर और ओटीपी मांग लिया। इसके बाद मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड से पैसे कटने का मैसेज आने लगा। ठगी का अहसास हुआ तो बैंक गए। यहां बताया गया कि उनके खाते से पैसा नहीं निकला। बैंक के अधिकारियों ने शिकायत को अनदेखा कर दिया। 17 अगस्त को क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 14 हजार 8 रुपए के लेनदेन का पता चला और थाने आकर अब रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने नंबर धारक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button