ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

घर से अचानक गायब हुई छात्रा की गला दबाकर हत्या, तालाब में तैरता मिला शव

छत्तीसगढ़ : रायपुर में 6वीं में पढ़ने वाली छात्रा की लाश मिली है। बच्ची का शव उसके घर से 3 किलोमीटर दूर तालाब में मिला। यही वजह से उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि पहले गला दबाकर उसे मारा गया है। फिर उसके शव को तालाब में फेंक दिया गया है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है

जानकारी के मुताबिक रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे में धनेली गांव में होटल धनराज के पास स्थित तालाब में मजदूरों ने गुरुवार सुबह एक शव देखा था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर शव को तालाब से बाहर निकाला गया। तब बच्ची की पहचान निमोरा निवासी के रूप में की गई थी। बच्ची की उम्र 11 से 12 साल के बीच में रही होगी। इसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

बच्ची के पिता का कहना है कि उनकी चार बेटियों में यह दूसरे नंबर की थी। पढ़ने में भी अच्छी थी। जहां शव मिला है, वहां आना-जाना भी नहीं था। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को किराना लेने के लिए निकली थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था।

परिजनों का कहना है कि बच्ची के देर रात तक नहीं लौटने पर उन्होंने आस-पास काफी तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इस बीच पुलिस को भी बच्ची की गुमशुदगी की सूचना दी थी। अब बच्ची का शव मिला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। चूंकि मामला नाबालिग बच्ची से जुड़ा है। इस वजह से पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button