ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
छत्तीसगढ़

एफटीसी कोर्ट ने सुनाई सजा, पत्नी की हत्या करने का प्रयास करने वाले को भी 10 साल की कैद

दंतेवाड़ा: छ्त्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के एफटीसी (फास्ट ट्रैक) कोर्ट ने दो अलग- अलग मामलों में 2 आरोपियों को 20 साल और 10 साल जेल की सजा सुनाई है। पहला मामला नाबालिग से दुष्कर्म का है, तो वहीं दूसरा मामला अपनी ही पत्नी पर हथौड़े से वारकर हत्या के प्रयास का है। ये दोनों मामले विशेष न्यायाधीश शैलेष शर्मा की एसटीसी कोर्ट में चल रहे थे।नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 20 साल जेल की सजा सुनाई है। मामला साल 2018 में सुकमा जिले के गादीरास थाना में दर्ज हुआ था। 24 सितंबर 2018 को आरोपी गुड्डू पोयाम एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी थी।इसके बाद परिजनों ने गादीरास थाना में मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस पूरे मामले में 10 गवाहों का परीक्षण हुआ। इसके बाद एफटीसी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश शैलेष शर्मा की अदालत ने दोषी को 20 साल के कठोर कारावास और 1000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।यह था दूसरा मामलदंतेवाड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले इंद्रेश सिन्द्रामे ने अपनी ही पत्नी पर हथौड़े से वार कर दिया था। इसकी FIR दंतेवाड़ा थाने में दर्ज की गई थी। मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा था। वहीं न्यायाधीश शैलेष शर्मा की विशेष न्यायालय ने मामले के दोषी इंद्रेश को अलग-अलग धराओं में दंडित कर 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है।

Related Articles

Back to top button