ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
विदेश

 राहल गांधी को सीएम शिंदे का जबाव, हिंदुत्व विचारक के किसी भी अपमान को बर्दाश्त नहीं करने वाले 

मुंबई। स्वतंत्रता सेनानी वी डी सावरकर पर टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य के लोग हिंदुत्व विचारक के किसी भी अपमान को बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं। शिंदे यहां सावरकर स्मारक में हिंदुत्व पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का जिक्र करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में श्रद्धेय स्वतंत्रता सेनानी का अपमान किया गया, जबकि इसतरह के लोग हैं, जिन्होंने इस मुद्दे पर नरम रुख अपनाया है।
शिवसेना के शिंदे की अगुवाई वाले गुट के लोकसभा सदस्य राहुल शेवाले ने मांग की कि दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी का अपमान करने के लिए राज्य में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रोकी जाए। कांग्रेस की यह पदयात्रा अभी महाराष्ट्र में चल रही है। शिंदे ने कहा, राज्य के लोग किसी भी कीमत पर सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं। गौरतलब है कि गांधी ने अपनी पदयात्रा के दौरान वाशिम जिले में आयोजित एक रैली में हिंदुत्व विचारक सावरकर पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, भाजपा-आरएसएस के प्रतीक सावरकर हैं। वह दो-तीन साल तक अंडमान में जेल में रहे। उन्होंने दया याचिकाएं लिखनी शुरू कर दीं।

Related Articles

Back to top button