ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
लाइफ स्टाइल

BPSC ने जारी किया 67वीं प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट

Result :  बिहार लोक सेवा आयोग ने 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम गुरुवार, 17 नवंबर को जारी कर दिया है। बीपीएससी की प्रीलिम्स परीक्षा में 11,607 उम्मीदवार अगले दौर यानी मुख्य लिखित परीक्षा के लिए क्वालिफाई हुए हैं। बीपीएससी 67वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा 30 सितंबर, 2022 को राज्य के 1153 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।

हालांकि, इससे पहले भी बीपीएससी की 67वीं प्रारंभिक सीसीई परीक्षा 08 मई, 2022 को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण इसे 30 सितंबर, 2022 को पुनर्निर्धारित किया गया था।

परीक्षा के बाद से ही रिजल्ट का इंतजार लाखों उम्मीदवार बेसब्री से कर रहे थे। चूंकि अब रिजल्ट जारी हो चुका है इसलिए उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट – bpsc.bih.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं।

इससे पहले आयोग ने 02 अक्तूबर को अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की थी और उम्मीदवारों को अंतरिम उत्तर कुंजी के खिलाफ कोई आपत्ति उठाने के लिए 12 अक्तूबर तक का समय दिया गया था। प्राप्त चुनौतियों के आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी और प्रारंभिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।

ऐसे देखें रिजल्ट
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
2. यहां होम पेज पर बीपीएससी 67वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2022 लिंक देखें।
3. यहां रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
4. इसके बाद अपने लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
5. अब आपका बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
6. प्रारंभिक परीक्षा परिणाम का स्कोर कार्ड डाउनलोड करें और आगे के उपयोग के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।

Related Articles

Back to top button