ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

भाजपा का 1 और कांग्रेस का 38 सीटों पर पैंच फंसा, दोनों को विद्रोह का डर

अहमदाबाद | गुजरात विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और दूसरे चरण के लिए पर्चा दाखिल करने का कल यानी 17 नवंबर को अंतिम दिन है| भाजपा ने गुजरात विधानसभा की 182 में से 181 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है| केवल वडोदरा की मांजलपुर सीट से प्रत्याशी की घोषणा करना बाकी है| जबकि कांग्रेस अब तक 144 उम्मीदवारों का ऐलान किया है और 38 सीटों पर अब भी पैंच फंसा हुआ है| भाजपा को एक सीट पर और कांग्रेस को 38 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा के बाद विद्रोह का डर सता रहा है| भाजपा की बांत करें तो वडोदरा की मांजलपुर सीट से सीटिंग विधायक 76 वर्षीय योगेश पटेल ने सातवीं बार चुनाव लड़ने हठ पकड़ ली| जबकि भाजपा योगेश पटेल की आयु को देखते हुए मांजलपुर सीट से युवा चेहरे को उम्मीदवार बनाना चाहती है| जानकारी है कि अगर भाजपा टिकट नहीं देती है तो योगेश पटेल विद्रोह कर सकते हैं| उन्होंने नामांकन दाखिल करने के लिए हलफनामा समेत अन्य कागजात तैयार कर लिए हैं| भाजपा द्वारा उम्मीदवार की घोषणा के बाद योगेश पटेल कभी भी फैसला कर सकते हैं| उम्मीदवारों की घोषणा के बाद भाजपा और कांग्रेस को कई सीटों पर कार्यकर्ताओं के आक्रोश का सामना पड़ा है| हांलाकि भाजपा ने नेता और कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत कर लिया है| लेकिन कांग्रेस की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही| पसंदीदा उम्मीदवार ना मिलने से नाराज कार्यकर्ता गुजरात प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव गांधी भवन समेत राज्य में कई जगह विरोध कर चुके हैं| कई जगह कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा भी दे दिया है| चुनाव से पहले नेता और कार्यकर्ताओं के इस्तीफों से कांग्रेस को बड़ा नुकसान होने का डर है| इसी वजह से कांग्रेस अब भी 38 सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर मंथन कर रही है| जबकि कल नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है|

Related Articles

Back to top button