ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

रुपए का लालच देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी को 2 साल की सजा दी

बुरहानपुर: अतिरिक्त जिला अभियोजन रामलाल रन्धावे ने बताया विशेष सत्र न्याायाधीश आरके पाटीदार ने अवयस्क बालिका को पैसों का लालच देकर अश्लील हरकत के लिए घर में ले जाने वाले आरोपी सायबु पिता बाबु उम्र 60 वर्ष निवासी तांदली जिला बुरहानपुर को धारा 354, 454 भादंवि के तहत एक एक वर्ष सश्रम कारावास और 500-500 रूपए अर्थदंड तथा धारा 11-12 पास्को एक्ट के तहत 2 साल का सश्रम कारावास और 1000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।यह है पूरा मामला29 मार्च 2021 को फरियादी व उसकी पत्नी काम पर गए थे तब उनकी नातिन घर पर अकेली थी। फरियादी जब दोपहर में घर वापस आया तो उसने व उसकी पत्नी ने दूर से देखा कि उसकी नातिन को कोई आदमी हाथ पकड़कर घर के अंदर ले जा था। तब लात मारकर दरवाजा खोला। पड़ोस में रहने वाला सायबु पिता बाबु बैठा था। बाद में वह वहां भाग गया। नातिन से पूछने पर उसने कहा कि मैं बाहर खेल रही थी तभी सायबु आया और उसका हाथ पकड़कर अंदर ले गया और कहां में तुझे पांच रूपए दूंगा और अश्लील हरकत करने की बात कही। परिजन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मामला महिला, बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों से संबंधित होने के कारण गंभीर प्रकृति का होने से न्यायालय के समक्ष साक्षियों के कथन कराए गए। गुरुवार को आरोपी को सजा सुनाई गई।

Related Articles

Back to top button