ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

अपने खिलाफ केस को लेकर बोलीं ऋचा जोगी; ‘झूठे FIR को कोर्ट में दूंगी चुनौती’

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की बहू ऋचा जोगी ने मुंगेल सिटी कोतवाली में खुद के खिलाफ दर्ज हुए केस को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस नेताओं को जोगेरिया हो जाता है। उन्होंने कहा कि डॉ साहब (रमन सिंह) को भी जोगेरिया हुआ था, नतीजा आज घर में बैठे हैं।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी ने कहा कि ”जोगी जन अधिकार पदयात्रा” के शुरू होने से बिल्कुल ठीक पहले मेरे विरुद्ध FIR करना ये प्रमाणित करता है कि मुख्यमंत्री एक बार फिर ‘जोगेरिया’ से ग्रसित हो गए हैं। उन्होंने कहा मेरी जाति का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, उसके बाद भी बिना किसी कोर्ट ऑर्डर के मेरे खिलाफ अचानक केस दर्ज करना मुझे ‘जोगी जन अधिकार पदयात्रा में भाग लेने से रोकने का प्रयास है।ऋचा जोगी ने दिया बयान।ऋचा जोगी ने कहा कि वे जोगी जन अधिकार पदयात्रा की अकलतरा विधानसभा की पर्यवेक्षक हैं। पदयात्रा की जोर-शोर से तैयारी हो रही है और हमारी पार्टी को मिल रहे जनसमर्थन से घबराकर ये FIR कराई गई है। उन्होंने कहा कि मैं इस गैरकानूनी एफआईआर को कोर्ट में चैलेंज करूंगी।ऋचा जोगी पर जो FIR दर्ज की गई है उसकी कॉपी।उन्होंने कहा कि दूषित मानसिकता वाले हमारे जोगेरिया ग्रसित विरोधियों को चेतावनी देती हूं कि मैं अजीत जोगी की बहू ऋचा जोगी हूं, आपके इन तुच्छ हथकंडों से कतई घबराने वाली नहीं हूं। मैं मां हूं, मेरी हिम्मत का आप मुकाबला नहीं कर सकते, ये याद रखना। जोगी जन अधिकार पदयात्रा आपकी जड़ों को हिला देगी।खुद को ST बताया, जोगी की बहू पर केस:छग के पूर्व CM का जाति प्रमाणपत्र गलत था; अब बहू का मरवाही उपचुनाव में जमा सर्टिफिकेट भी फर्जी बताया गयाऋचा जोगी की पूरे परिवार के साथ पुरानी फोटो।बता दें कि ऋचा जोगी के खिलाफ गलत जाति प्रमाण पत्र पेश करने के मामले में बुधवार को FIR दर्ज की गई है। खुद को अनुसूचित जनजाति की बताते हुए ऋचा ने यह जाति प्रमाण पत्र 2020 में मरवाही उपचुनाव के समय शासन के पास जमा कराया था। सहायक आयुक्त एल आर कुर्रे ने जांच रिपोर्ट के आधार पर ऋचा जोगी के खिलाफ मुंगेली के सिटी कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है। शिकायत में कहा गया है कि ऋचा रुपाली साधु (शादी से पहले का नाम) ने अवैध रूप से अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र तैयार कर इसे उपयोग किया।

Related Articles

Back to top button