ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

कोरबा में गैस टैंकर की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा में गुरुवार सुबह HP कंपनी के गैस टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, बुंदेली निवासी फुलेश्वर सिंह और जेंजरा निवासी मुकेश कुमार आपस में रिश्तेदार थे। दोनों गुरुवार सुबह किसी काम से बाइक पर बांकी मोंगरा से बुंदेली के लिए निकले थे। अभी वे ढेलवांडीह बाईपास पर पहुंचे थे कि सामने से आ रहे गैस टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। सिर पर चोट लगने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने टैंकर जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है फुलेश्वर सिंह बाइक चला रहा था, जबकि मुकेश कुमार पीछे बैठा हुआ था। कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि पुलिस आरोपी टैंकर चालक की तलाश कर रही है। इस संबंध में कंपनी को भी सूचित किया जा रहा है। दोनों युवकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। उनके आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button