ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राजस्थान

धौलपुर विधि महाविद्यालय छात्रसंघ कार्यालय का हुआ उदघाट्न राजनैतिक मंच पर बजाय किसी राजनेता को बिठाकर अपनी माँ को सार्वजनिक रूप से सम्मान देने का पहला उदघाट्न कार्यक्रम

धौलपुर। किसी ने सच कहा हैं कि बेसक ढूँढ लो सारी दुनिया में मगर कोई नेक इंसान नही मिलेगा, जाकर देख लो मंदिर मस्जिद में भी माँ से बड़ा कोई भगवान नही मिलेगा। बड़े नेताओं को दरकिनार कर धौलपुर विधि महाविद्यालय के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने जन्म देने बाली अपनी माँ के हाथों छात्रसंघ कार्यालय का उदघाट्न करा बड़े़ नेताओं के चक्कर काटने बाले धौलपुर के युवा नेताओं को एक वेहद प्रेरणादायी संदेश दिया। धौलपुर के इतिहास में शायद ये पहला ऐसा कार्यक्रम हैं जहां किसी युवा नेता ने बजाय राजनेता को राजनैतिक मंच पर बिठाकर अपनी जीत को सार्वजनिक रूप से अपनी माँ की झोली में डाला हो। निर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों ने राजनेताओं बाले मंच पर पॉलिटिकली प्रोटोकॉल देते हुये अपनी माँ ओं को आसीन कर सार्वजनिक सम्मान दिया। महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल जाट ने कहा कि माँ ही बच्चों के जीत की बजह होती है, जिनके कदमों में अपनी जीत हमें निसार करना चाहिये...इस विचार पर महाविद्यालय के छात्रों व छात्रसंघ पदाधिकारीओं के सामूहिक निर्णय पर इस मातृशक्ति को मंचासीन का किया गया। बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किये गये राजकीय विधि महाविद्यालय धौलपुर के छात्रसंघ कार्यालय उदघाट्न समारोह में पधारे छात्र व छात्रों के अभिभावकों ने समारोह की सराहना की। इस मौके शहर के नामचीन अधिवक्ता भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button