ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
हरियाणा

2022 बैच के अधिकारियों को कैडर अलॉट; सूबे के 7 IAS दूसरे राज्यों में देंगे सेवाएं

चंडीगढ़: हरियाणा में आईएएस की कमी पहले से ही चल आ रही है। इस साल छह आईएएस अधिकारी तो मिले हैं, लेकिन अभी तक 10 के करीब आईएएस रिटायर हो चुके हैं और 2023 के आखिर तक नौ और आईएएस सेवानिवृत्त होंगे।केंद्र के डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DPT) से हरियाणा को 6 नए IAS अधिकारी मिले हैं। वहीं UPSC एग्जाम क्लियर करने के बाद IAS चयनित हुए हरियाणा के 7 अधिकारियों को दूसरे राज्यों में सेवा करने का मौका मिला। DPT की ओर से 2022 बैच के IAS अधिकारियों को कैडर अलॉट कर उनके राज्य तय किए हैं। अब संबंधित राज्य सरकारों द्वारा इन अधिकारियों की पोस्टिंग की जाएगी।इन्हें मिला हरियाणा कैडरनई दिल्ली के सास्वत सांगवान को हरियाणा कैडर मिला है। MP की अंजलि श्रोत्रिया, नई दिल्ली के अर्पित सांगल तथा MP के अंकित कुमार चौकसे भी अब IAS के रूप में हरियाणा में सेवाएं देंगे। केंद्र ने हरियाणा मूल के भी दो अधिकारियों को हरियाणा कैडर अलॉट किया है। SC कैटेगरी के राजेश कुमार मौर्य और ज्योति को अब अपने ही प्रदेश में सेवा करने का मौका मिलेगा।महक जैन देंगी गुजरात में सेवाएंहरियाणा कैडर की महक जैन अब गुजरात सरकार में अपनी सेवाएं देंगी। इसी तरह प्रतिभा दहिया को भी गुजरात कैडर मिला है। कनिका को असम-मेघालय कैडर अलॉट हुआ है तो पुलकित को सिक्किम में सेवाएं करने का मौका मिलेगा। आनंद मल्होत्रा को केंद्र ने असम-मेघालय कैडर दिया है। हरियाणा के सचिन शर्मा को हिमाचल प्रदेश और आशिमा गोयल को केरल सरकार में IAS के तौर पर सर्विस करने का मौका मिलेगा।नजदीक है इन अधिकारियों की रिटायरमेंटप्रदेश के 9 IAS अधिकारियों की रिटायरमेंट होने वाली है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं FCR वीएस कुंडू 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होंगे। केंद्र के रेवेन्यू डिपार्टमेंट में बतौर सचिव कार्यरत तरुण बजाज 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। वर्ल्ड बैंक के कार्यकारी निदेशक राजेश खुल्लर अगले साल 31 अगस्त को रिटायर होंगे। शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ महावीर सिंह 28 फरवरी, 2023 को सेवानिवृत्त होंगे। इसी दिन केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर चल रहे और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के महानिदेशक अरुण कुमार भी रिटायर होंगे।चार प्रमोटी अफसर भी होंगे सेवानिवृत्तचार IAS अधिकारी ऐसे हैं, जो प्रमोटी हैं और उनकी रिटायरमेंट भी अब नजदीक है। फरीदाबाद मंडल के मंडलायुक्त विकास यादव 30 सितंबर, 2023 को गृह विभाग-। में सचिव पद पर कार्यरत विनय सिंह 28 फरवरी को रिटायर होंगे। रोहतक मंडल के आयुक्त जगदीप सिंह भी 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वे खेल एवं युवा मामले विभाग के महानिदेशक भी रहे हैं। कृषि विभाग के महानिदेशक पद पर कार्यरत हरदीप सिंह की रिटायरमेंट 30 नवंबर को ही होनी है।

Related Articles

Back to top button