ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
महाराष्ट्र

बेटी ने की हिंदू लड़के से शादी, पिता ने बेटों के साथ मिलकर दोनों को उतार दिया मौत के घाट, 6 लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के मुंबई में दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी ही बेटी और उसके पति की हत्या कर दी। दरअसल, मुस्लिम युवती ने दूसरे धर्म के लड़के से शादी कर ली थी जिससे उसके पिता काफी नाराज थे। आरोपी गोरी खान ने अपने बेटे और उसके साथियों के साथ मिलकर अपनी बेटी गुलनाज खान और उसके हिंदू पति करण चंद्रा की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या कर लाश कुएं में फेंक दी
बता दें कि, आरोपी खान ने मुंबई में अपने नए घर को दिखाने के बहाने अपने दामाद को मुंबई के गोवंडी इलाके में बुलाया और सुनसान जगह पर ले जा कर उसकी हत्या कर लाश को कुएं में फेंक दिया। उसके बाद आरोपियों ने गुलनाज की हत्या कर उसकी शव को नवी मुंबई में फेंक दिया। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें मृतका के पिता, भाई और उसके दोस्त शामिल हैं।

मुंबई पुलिस का बयान 
मुंबई पुलिस के जोन 6 के DCP हेमराज राजपूत ने बताया कि रमेश का शव पिछले शनिवार को उपनगरीय गोवंडी में मिला था। चूंकि उसकी पत्नी गुलनाज भी लापता थी, इसलिए संदेह उसके पिता गोरा खान पर गया। पुलिस ने गुलनाज का शव नवी मुंबई से बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने रईसुद्दीन से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया कि उसने कई लोगों की मदद से अपनी बेटी और दामाद की हत्या की। रईसुद्दीन ने बताया कि बेटी ने उसकी इच्छा के खिलाफ शादी की थी और एक साथ रहने लगे थे।

विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज 
इस मामले में पुलिस ने आरोपी रईसुद्दीन और उसके साथियों के खिलाफ गोवंडी पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान 50 वर्षीय गोरा खान, 22 वर्षीय सलमान गोरा खान, सलमान के दोस्त मोहम्मद कैफ, नौशाद खान और उसी इलाके के 3 अन्य नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा हत्या में शामिल अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button