ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

खूंखार पालतू कुत्ते ने पड़ोसी महिला को काटा

वाराणसी। एक खूंखार पालतू कुत्ते ने पड़ोसी महिला को काट कर के लहूलुहान कर दिया। यह मामला वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के भटपुरवा कला के कोहसी गांव से जुड़ा है। इस घटना से परेशान पड़ोसी ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस को की है।
जानकारी के मुताबिक, गांव के कमलेश पटेल ने अपने जर्मन शेफर्ड नस्ल के पालतू कुत्ते को मंगलवार को घर के बाहर गेट पर बांधा था। इन दौरान जब पड़ोस में रहने वाली चांदनी देवी वहां से गुजर रही थीं, तभी खूंखार कुत्ते ने उन पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित चांदनी देवी के पति चंदन कुमार ने आरोप लगाया कि इसके पहले भी पड़ोसी कमलेश ने जान बूझकर कर अपने कुत्ते से चांदनी को कटवाया था और आज फिर वैसा ही हुआ।चंदन ने बताया कि पड़ोसी के खूंखार कुत्ते के कारण उनका पूरा परिवार दशहत में है।
पीड़ित चांदनी के पति का आरोप है कि इससे पहले सितम्बर के महीने में जर्मन शेफर्ड ने काटा था। उस वक्‍त इसकी शिकायत जब उसके मालिक से की तो उसने लड़ाई शुरू कर दी थी।वहीं, इस मामले में चोलापुर थानाध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की ओर से शिकायत मिली है जिसके बाद कुत्ते के मालिक को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा चौकी प्रभारी जांच कर इस मामले में आगे विधिक कार्रवाई करेंगे। जरूरत पड़ी तो कुत्ते के मालिक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button