ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
खेल

विमेंस प्रीमियर लीग के ओपनिंग मैच मुकाबले को किया गया रिशेड्यूल

विमेंस प्रीमियर लीग का आज से आगाज होने जा रहा है। पहला मैच शनिवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। बीसीसीआई ने इस मैच की टाइमिंग को लेकर नया अपडेट दिया है। इस मैच को ओपनिंग सेरेमनी की वजह से रीशेड्यूल किया गया है। अब यह मैच साढ़े सात बजे शुरू होने की बजाय रात आठ बजे शुरू होगी। टॉस शाम साढ़े सात बजे होगा।बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा-उद्घाटन मैच शनिवार को रात 08.00 बजे शुरू होगा। टॉस शाम 07.30 बजे होगा। प्रशंसकों के लिए गेट शाम 4.00 बजे खुलेंगे और वे भव्य उद्घाटन समारोह देखने में सक्षम होंगे जो शाम 6:25 पर शुरू होगा। टूर्नामेंट के ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड सितारे परफॉर्म करेंगे। कियारा आडवाणी और कृति सेनन जैसे स्टार परफॉर्म करते दिखेंगे।

सिंगर एपी ढिल्लों अपने कुछ म्यूजिकल चार्टबस्टर्स परफॉर्म करेंगे।महिला क्रिकेटरों ने काफी लंबे समय तक आईपीएल में पुरुषों की सफलता देखी थी, अब आखिरकार उनकी बारी भी आ चुकी है। WPL महिला खिलाड़ियों को चमकने का मौका प्रदान देगा जैसा कि उन्होंने हमेशा कल्पना की थी। कुल 20 लीग मैच और दो प्लेऑफ मैच होंगे और ये 23 दिनों तक खेले जाएंगे। सात देशों की 87 महिला क्रिकेटरों अगले 23 दिनों तक अपनी स्किल दिखाएंगी।लीग चरण का अंतिम मैच यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 21 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। एलिमिनेटर 24 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। महिला प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button