ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

गणतंत्र दिवस पर राम मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, 3.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए रामलला के दर्शन

गणतंत्र दिवस (Republic Day) के दिन शुक्रवार को अवकाश की स्थिति के बीच अयोध्या (Ayodhya) में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर की ओर उमड़े जनसैलाब के बीच करीब 3.5 लाख से ज्यादा दर्शनार्थियों ने सुगमता के साथ रामलला के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने जयश्रीराम के उदघोष के बीच कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार किया और फिर बड़ी सुगमता से श्रीरामलला का दर्शन लाभ प्राप्त किया।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर शुक्रवार को एक बार फिर प्रमुख सचिव गृह, संजय प्रसाद और डीजी कानून व्यवस्था, प्रशांत कुमार, अयोध्या पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। देर शाम लखनऊ वापस लौटे दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने अयोध्या की सामान्य स्थितियों से मुख्यमंत्री को अवगत भी कराया। अयोध्या पहुंचे दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस महानिरीक्षक, मंडलायुक्त, जिला अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदि अधिकारियों के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर का भ्रमण किया। श्रद्धालुओं से बातचीत भी की और सुगम दर्शन सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक प्रबंध भी किए।

गौरतलब है कि श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही मुख्यमंत्री योगी द्वारा श्रद्धालुओं के दर्शन, निवास, आवागमन, सुरक्षा सहित हर बिंदु पर लगातार समीक्षा करते हुए व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है। ठंड को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए अलाव आदि के भी समुचित इंतजाम किये गए हैं। इससे पहले शुक्रवार प्रात: काल भी स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया था। सभी श्रद्धालु श्रद्धा पूर्वक पंक्तिबद्ध होकर दर्शन कर रहे हैं तथा प्रसाद भी प्राप्त कर रहे हैं।

अयोध्या को सांस्कृतिक राजधानी के तौर विकसित कर रही योगी सरकार ने रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने की मंशा से देवगांव मिल्कीपुर में 50 बेड्स कैपेसिटी वाले संयुक्त चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग के कायाकल्प की प्रक्रिया शुरू की है।

Related Articles

Back to top button