ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
हरियाणा

एक महिला का पर्स तो दूसरी के गले से झपटी सोने की चेन; वारदात CCTV में कैद

अंबाला: CCTV में कैद हुई वारदात।हरियाणा के अंबाला में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस के लाख प्रयासों के बावजूद स्नैचिंग की वारदातों पर अंकुश नहीं लगा है। अंबाला सिटी में 2 महिलाओं के साथ स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। बदमाश एक महिला का पर्स तो दूसरी के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। वारदात CCTV में कैद हो गई है। बहरहाल, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।महिला का घर के दरवाजे से छीना पर्सनावल्टी रोड निवासी गुरविंदर कौर बाजार से सामान लेकर वापस घर आई थी। गुरविंदर कौर घर के दरवाजे पर पहुंची ही थी। इसी बीच एक बाइक पर 2 युवक आए। इनमें से एक युवक बड़ी तेजी से उसकी तरफ आया और पर्स छीनकर फरार हो गया।बाइक पर नहीं थी नंबर प्लेटगुरविंदर कौर ने बताया कि बदमाशों की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। जब बदमाश उसका पर्स छीनकर भागा तो उसने पीछा भी किया, लेकिन पकड़ में नहीं आया। महिला के बेटे ने चौकी नंबर-1 पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।महिला डाक कर्मी के गले से झपटी चेनसेक्टर-8 निवासी आभा मल्होत्रा अंबाला कैंट पोस्टल विभाग में नौकरी करती हैं। ड्यूटी खत्म होने के बाद वह अपनी एक्टिवा पर घर जा रही थी। 11 नवंबर की शाम साढ़े 5 बजे जैसे वह जंडली पुल के पास पहुंची तो पीछे से बाइक सवार 2 युवक आए। दोनों ने हेलमेट पहने हुए थे। इनमें से एक बदमाश ने उसके गले से 12 ग्राम सोने की चेन झपट ली।एक्टिवा सहित सड़क पर गिरीआभा मल्होत्रा ने बताया कि वह एक्टिवा सहित सड़क पर गिर गई। घटना के बाद से वह काफी घबरा गई और किसी को इसके बारे में नहीं बताया। जब गुरुग्राम से उसका बेटा अभिसार घर आया तो वारदात के बारे में उसे बताया। महिला ने मॉडल टाउन चौकी पुलिस ने शिकायत सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button