ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

पीएम मोदी व बाइडन ने प्रौद्योगिकी, एआई और यूक्रेन संकट समेत अनेक मुद्दों पर किया विचार-विमर्श 

बाली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने उभरती प्रौद्योगिकियों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसे क्षेत्रों सहित अन्य क्षेत्रों में परस्पर रणनीतिक साझेदारी की स्थिति पर विस्तार से विचार विमर्श किया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों नेताओं ने इंडोनिशिया के बाली शहर में जी20 शिखर सम्मेलन से इतर अपनी बैठक में मौजूदा वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। समझा जाता है कि बैठक में यूक्रेन संकट और इसके प्रभावों पर भी चर्चा हुई है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने ‘क्वाड’ और ‘आई2यू2’ जैसे नये समूहों में भारत तथा अमेरिका के करीबी सहयोग पर संतोष जताया। विदेश मंत्रालय ने कहा,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बाली में जी20 लीडर्स समिट से इतर अमेरिका के राष्ट्रपति जोसेफ आर बाइडन से मुलाकात की। मंत्रालय ने एक बयान में कहा उन्होंने महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, एडवांस्ड कंप्यूटिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आदि जैसे भविष्योन्मुखी क्षेत्रों में सहयोग सहित प्रगाढ़ होती भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने सामयिक वैश्विक और क्षेत्रीय घटनाक्रम पर भी चर्चा की।
मंत्रालय ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-अमेरिका साझेदारी मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन के निरंतर सहयोग को लेकर उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों देश भारत की जी20 की अध्यक्षता के दौरान करीब समन्वय जारी रखेंगे। क्वाड के सदस्य देश भारत,अमेरिका, आस्ट्रेलिया और जापान हैं, जबकि आई2यू2 में अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात और इजराइल शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button