ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
उत्तरप्रदेश

फायर ब्रिगेड की गाड़ी को ट्रैक्टर से खिंचवाया, अफसर बोले-खराब थी इसलिये टोचन कराया

अमरोहा: अमरोहा में इमरजेंसी सेवाओं का क्या हाल है, इसकी बानगी देखने को मिली है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी को एक ट्रैक्टर द्वारा ले जाने का वीडियो सामने आया है। जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि एक ट्रैक्टर फायर ब्रिगेड गाड़ी को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। इस दृश्य को देखने के बाद लोग इमरजेंसी सेवाओं पर सवाल उठा रहे हैं। अब दमकल की गाड़ी को घटनास्थल से ट्रैक्टर से ले जाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।अमरोहा के गजरौला कोतवाली इलाके में बीती रात दमकल की एक गाड़ी ट्रैक्टर से ले जाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इंदिरा चौक से स्टेशन की ओर जाते वक्त दमकल की गाड़ी का किसी शख्स ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल हुए इस वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि इमरजेंसी सेवाओं में लगी दमकल की एक गाड़ी को ट्रैक्टर द्वारा ले जाया जा रहा है।मामले की कराई जाएगी जांचइमरजेंसी सेवाओं के इस हाल का कारण सरकारी वाहनों का रखरखाव और समय रहते कमियों को दुरुस्त न करना है। अपातकालीन सेवा में लगी दमकल की गाड़ी को ट्रैक्टर से ले जाया जा रहा है। इसके बाद जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो जांच कराई जाएगी।अमरोहा में फायर ब्रिगेड की गाड़ी को खींचकर ले जाता ट्रैक्टर।अग्निशमन अधिकारी बोले- खराब थी गाड़ीदमकल की गाड़ी को ट्रैक्टर द्वारा खींचने की बात पर जब अग्निशमन अधिकारी केपी मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि गाड़ी वर्कशॉप पर ठीक होने गई थी। लेकिन कल किसी कारण ठीक नहीं हो पाई। जिसे रात को गजरौला फायर स्टेशन पर ट्रैक्टर से खिंचवाकर लाया गया। दमकल की गाड़ी किसी घटना पर नहीं गई थी।

Related Articles

Back to top button