ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

बिहार में आरोपी के दो साथी हिरासत में, अब पुलिस गिरफ्त से ज्यादा दूर नही हत्यारा

जबलपुर: मेखला रिसोर्ट में शिल्पा झरिया की हत्या करने के बाद अभिजीत पाटीदार ने सोशल मीडिया में जिस जितेंद्र कुमार का नाम लेकर उसको पार्टनर बताया था। जबलपुर पुलिस ने उसे बिहार से हिरासत में लिया हैं। पुलिस ने जितेंद्र के एक साथी सुमित पटेल को भी पकड़ा गया हैं। जबलपुर पुलिस बिहार में भी दोनों से पूछताछ कर रही है। अभी तक जांच में खुलासा हुआ हैं कि आरोपी अभिजीत पाटीदार जितेंद्र कुमार के घर ठहरा हुआ था।सीएसपी प्रियंका शुक्ला के मुताबिक शिल्पा झरिया की हत्या कर उसके शव के साथ वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करने वाला अभिजीत पाटीदार पटना में एक माह जितेंद्र कुमार के घर ठहरा हुआ था। पुलिस को उम्मीद हैं कि हिरासत में आए जितेंद्र कुमार और सुमित पटेल से अहम जानकारिया मिल सकती हैं। जो कि आरोपी को पकड़ने में अहम कड़ी साबित होगी। सीएसपी ने बताया कि बिहार के अलावा एम.पी, महाराष्ट्र और गुजरात में भी एक टीम अभिजीत पाटीदार को तलाश कर रही हैं।शिल्पा झरिया की हत्या करने के बाद आरोपी अभिजीत पाटीदार उसके इंस्टाग्राम एकॉउंट को हेंडल भी कर रहा था। घटना के दो दिन बाद आरोपी ने मृतिका के साथ इंस्टाग्राम में वीडियो अपलोड किया था। जिसमें वह कह रहा था बेवफाई नही करने का क्योंकि उसका अंजाम यही होता हैं। इसके कुछ ही घंटों बाद आरोपी ने हत्या करना कबूल करते हुए जितेंद्र कुमार का नाम लिया था। जिसे कि वह अपना पार्टनर बता रहा था।अभिजीत पाटीदार ने शिल्पा झरिया की हत्या करने के अलावा जबलपुर के कुछ व्यापारियों और टैक्सी संचालक के साथ ठगी भी की थी। गल्ला व्यापारी मनीष के साथ इसने करीब 8 लाख रुपए और टैक्सी संचालक रवि कुमार के साथ 4 लाख रुपए की ठगी की थी। जिसकी शिकायत पीड़ितों ने कोतवाली थाने में दर्ज करवाई थी। जबलपुर पुलिस की एक टीम उन लोंगों से भी संपर्क कर रही हैं। जिससे अभिजीत की बातचीत होती थी।हत्या के बाद तीन दिन तक आरोपी अभिजीत पाटीदार लगातार सोशल मीडिया में फोटो और वीडियो अपलोड़ करता रहा हैं। पर अब उसने इंस्टाग्राम का उपयोग करना बंद कर दिया हैं। बताया जा रहा हैं। कि आरोपी इतना शातिर हैं कि जिस शहर में जाता तो अपना मोबाइल बंद कर देता और फिर अपना मोबाइल वंहा ऑन करता जो कि पहले वाले शहर से सैकड़ों किलोमीटर दूर होता।शिल्पा झरिया जिस स्पा सेंटर में काम करती थी पुलिस उसके मालिक और साथ में काम करने वाली लड़कियों से भी पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस को इसमें कोई खास सफलता नही मिली हैं। पुलिस के मुताबिक मृतिका शिल्पा झरिया से आरोपी अभिजीत पाटीदार पहली बार स्पा सेंटर में मिला था इस दौरान उसकी सहेलियों से भी अभिजीत ने बातचीत की थी। सीएसपी प्रियंका शुक्ला का कहना हैं कि जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।

Related Articles

Back to top button