ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

लोकबंधु को बनाया गया डेंगू का डेडिकेटेड अस्पताल, 24 घंटे भर्ती और जांच की सुविधा रहेगी मौजूद

लखनऊ: लखनऊ में एंटी लार्वा फॉगिंग करवाते सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवालराजधानी में डेंगू की रफ्तार लगातार बेकाबू हैं। सोमवार को लखनऊ में डेंगू के 45 नए मामलें सामने आएं हैं। इस दौरान चंदननगर, इंदिरा नगर, अलीगंज, ऐशबाग, रेडक्रॉस, सिल्वर जुबली, एनके रोड, चिनहट, टूड़ियागंज, मलिहाबाद में नए केस रिपोर्ट हुए हैं।वही लखनऊ के राजनारायण लोकबंधु अस्पताल को कोविड का डेडिकेटेड अस्पताल बनाया गया हैं। शासन से निर्देश मिलने के बाद तत्काल इसे अमल में लाया गया हैं। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी को इसका नोडल अफसर बनाया गया हैं।इतने घरों का लिया जायजास्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2 हजार 412 घरों के आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वे किया। इस बीच 14 घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। नगर मलेरिया इकाई और जिला मलेरिया अधिकारी की टीम ने एंटी लार्वा फॉगिंग भी किया।यहां मिले इतने मरीजइंदिरा नगर और चंदर नगर में 4 – 4 मरीज और अलीगंज , टुडियागंज, रेड क्रॉस, गुडंबा और चिनहट में 3 – 3 मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा बीकेटी, काकोरी और इटौंजा में 2 – 2 मरीज रिपोर्ट हुए हैं।बनाया गया डेंगू का डेडिकेटेड अस्पताललोकबंधु अस्पताल को कोविड की तर्ज पर डेडिकेटेड डेंगू अस्पताल बनाया गया है। अब शहर के सभी डेंगू मरीज यहां भर्ती होंगे, जहां 24 घंटे भर्ती से लेकर इलाज और जांच की सुविधा होगी। मरीजों को खून और प्लेटलेट्स केजीएमयू, बलरामपुर और सिविल अस्पताल से उपलब्ध होगा। शासन में सोमवार शाम हुई बैठक में प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने डॉक्टरों की ड्यूटी से लेकर इलाज और जरूरी संसाधन जुटाने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button