ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
उत्तरप्रदेश

युवक की मौत, महिला और 4 मासूम बच्चों की हालत गंभीर, शादी से लौट रहे थे घर

रायबरेली: रायबरेली में हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।रायबरेली में प्रतापगढ़ राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए आर्टिका में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से कार चालक की मौके पर मौत हो गई है। वहीं महिला और 4 मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।हादसा सलोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजापुर चौराहे के पास हुआ। लखनऊ के शादी समारोह से एक परिवार अर्टिका कार से अपने घर जौनपुर वापस जा रहा था। राजापुर चौराहे के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारते हुए सामने से आ रही आर्टिका कार को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। कार में फंसे 4 मासूम बच्चों सहित 6 लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां तारिक 40 वर्ष को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके रिश्तेदार शबीना(38) को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे स्थानीय लोग।गंभीर हालत में महिला ट्रॉमा सेंटर रेफरइमरजेंसी में तैनात डॉ. विवेक त्रिवेदी ने बताया कि 6 लोगों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था। तब तक 40 साल के युवक की मौत हो गई थी। वही, एक महिला की हालत नाजुक है, जिसे ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। 4 बच्चों का इलाज यही किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button