ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
पंजाब

पड़ोसी के साथ मिलकर बनाया प्लान, स्कूटी से 98 हजार लेकर हुए थे फरार

अमृतसर: पकड़े गए आरोपी भांजे दानिश के साथ पुलिस।पंजाब के अमृतसर में दो दिन पहले रणजीत एवेन्यू में हुई लूट की वारदात को पुलिस ने 72 घंटे में ही ट्रेस कर लिया। कबाड़ का काम करने वाले किशोर चंद से पैसों की लूट करवाने वाला कोई और नहीं, उसकी का अपना भांजा था। भांजे ने पैसों की लालच में आकर अपने पड़ोसी व उसके एक दोस्त के साथ मिलकर प्लानिंग को अंजाम दिया। पकड़े गए भांजे की पहचान भगतांवाला गेट निवासी दानिश कुमार के रूप में हुई है। जबकि उसका पड़ोसी तरनवीर व दोस्त अभी फरार है।एसीपी अमृतसर नार्थ वरिंदर सिंह खोसा ने जानकारी दी कि कबाड़ का काम करने वाले किशोर चंद बीती 12 नवंबर को कचहरी में प्लॉट की रजिस्ट्री करवा कर रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक की तरफ जा रहे थे। उन्होंने बारदाना खरीदना था, जिसके लिए 98 हजार रुपए कैश एक्टिवा की स्कूटर में रखा था। इसी दौरान दो अज्ञात पीछे स्कूटर में आए और अरोपी भांजे दानिश व किशोर के साथ हाथापाई कर एक्टिवा की डिक्की में रखा कैश लेकर फरार हो गए। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो भांजे दानिश का नाम सामने आ गया।पड़ोसी के साथ बनाई प्लानिंगदानिश ने पुलिस को जानकारी दी कि इसमं उसका साथ पड़ोसी तरनवीर व उसके एक दोस्त ने दिया। उसे पता था कि मामा ने 12 नवंबर को प्लॉट की रजिस्ट्री करवानी है और बारदाना भी खरीदना है। तकरीबन 1 लाख रुपए उसके मामा के पास होंगे। इसकी प्लानिंग वह पहले ही कर चुके थे।फोन पर पड़ोसी को दी जानकारीदानिश ने बताया कि जब वह कचहरी से निकले तो फोन कर तरनवीर को बता दिया था कि पैसे डिक्की में रखे हैं। ए ब्लॉक में उसे घेर कर मारपीट कर डिक्की से पैसे निकाल कर ले जाएं। पुलिस ने जब शिकायत के बाद सख्ती से पूछताछ शुरू की तो दानिश ने अपना जुर्म कबूल लिया और अपने साथियों के भी नाम ले लिए।

Related Articles

Back to top button