ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

पिता ने ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप, लखनऊ का रहने वाला था युवक

हरदोई: हरदोई में संदिग्ध हालात में लखनऊ के राजमिस्त्री की मौत हो गई। राजमिस्त्री के पास मिली पर्ची में लिखे मोबाइल नंबर से पुलिस ने परिवारवालों को घटना की जानकारी दी। मृतक के पिता ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।लखनऊ के थाना शहादतगंज के बजीरबाग के निजामुद्दीन राजमिस्त्री थे। उनके पिता कमरुद्दीन ने बताया कि निजामुद्दीन की पांच वर्ष पूर्व संडीला के इलाहीनगर की रुखसार के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से रुखसार परिवार से अलग रहने के लिए निजामुद्दीन पर दबाव बना रही थी और आए दिन विवाद करती थी। मई में रुखसार अपने दहेज का सामान लेकर संडीला में किराए के मकान में रहने लगी। निजामुद्दीन भी संडीला में ही रहने लगा। निजामुद्दीन के पास मोबाइल नहीं था। तीन दिन पूर्व पुत्र ने किसी के मोबाइल से फोन किया और बताया कि ससुरालीजन बहुत प्रताड़ित कर रहे हैं।इसके बाद फोन कट गया, जब शनिवार को उसी मोबाइल नंबर पर फोन किया तो निजामुद्दीन से बात नहीं हो सकी। रविवार को रिश्तेदार इकबाल के पास फोन आया कि जिला अस्पताल में एक शव रखा है और उसके पास से पर्ची मिली है, जिसमें मोबाइल नंबर लिखा था। इसके बाद वह लोग जिला अस्पताल पहुंचे तो निजामुद्दीन का शव मिला। अस्पताल में जानकारी हुई कि शनिवार को एंबुलेंस ने अज्ञात में निजामुद्दीन को भर्ती कराया था। पिता ने निजामुद्दीन के ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है।

Related Articles

Back to top button