ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

दवा खाकर बना हैवान, छात्रा से दुष्कर्म कर की हत्या

कानपुर | उन्नाव जिले में अनुसूचित जाति की छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में पुलिस ने उसके साथी छात्र को गिरफ्तार कर घटना के खुलासे का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी और छात्रा में प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी युवक शक्तिवर्धक दवा खाकर छात्रा के घर पहुंचा था। दुष्कर्म में हैवानियत के चलते छात्रा का अत्यधिक खून बह गया था। बेहोश होने पर छात्रा को उसके हाल पर छोड़कर आरोपी भाग निकला। अत्यधिक खून बह जाने से छात्रा की मौत हो गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षामित्र की बेटी की गुरुवार को हत्या कर दी गई थी। उसका निर्वस्त्र शव घर में फर्श पर मिला था। मृतका के पिता ने पड़ोस में रहने वाले युवक और महिला पर शक जाते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा से हैवानियत की पुष्टि हुई थी।

तफ्तीश की शुरुआत में पुलिस नामजद आरोपियों से पूछताछ में उलझी रही। मृतका के मोबाइल का लॉक तोड़ने के बाद व्हाट्सएप चैट निकाली गई तो घटना का सच सामने आया।शुक्रवार रात को ही एसओजी ने माखी थानाक्षेत्र के गांव रावतपुर निवासी रामबरन गौतम उर्फ राज और उसके दो साथियों को उठाया था। रामबरन उर्फ राज एमए प्रथम वर्ष का छात्र है। वह शहर के बाईपास स्थित अनुसूचित जाति छात्रावास में रहकर आईएएस की तैयारी कर रहा है।

पूछताछ में आरोपी छात्र ने बताया कि छात्रा ने फोन कर घर में अकेले होने की बात बताई थी। उससे मिलने जाने से पहले उसने शक्ति वर्धक (कामोत्तेजक) दवा की तीन गोलियां दवा दुकान से खरीदकर खाई थीं।छात्रा के घर पहुंचने पर उसने छात्रा के साथ जबरदस्ती की। उसने विरोध किया लेकिन वह नहीं माना और दुष्कर्म किया। उधर, एसपी ने खुलासे में कोतवाल राजेश पाठक और एसओजी प्रभारी प्रदीप कुमार और उनकी टीम को बधाई दी है।फोर्सफुल (जबरदस्त) तरीके से दुष्कर्म में ऐसी चोट और समय पर इलाज न मिलने से मौत हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी है, उसमें बाहर की तरफ किसी चोट का जिक्र नहीं है। जो भी चोट है, वह अंदर है।

Related Articles

Back to top button