ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
हरियाणा

यूपी गया हुआ था परिवार; ताले टूटे मिले, जेवरात व कैश चोरी

रेवाड़ी: चोरी की वारदात के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।रेवाड़ी जिले के कस्बा धारूहेड़ा में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर सोने-चांदी के आभूषण के अलावा 18 हजार रुपए कैश चोरी कर ले गए। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के अजमेर जिला निवासी जोनी सिंह रावत मानेसर स्थित मारूती कंपनी में एसोसिएट के पद पर जॉब करते है। फिलहाल वह धारूहेड़ा के सेक्टर-6 में रहते है। 11 नवंबर को वह यूपी के अमरोहा में रहने वाले अपने चाचा के घर किसी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार सहित गए थे। घर के बाहर ताला लगा हुआ था।वारदात के बाद घर के बाहर एकत्रित आसपास के लोग।रविवार की शाम वापस धारूहेड़ा पहुंचे तो घर के बाहर लगा ताला टूटा मिला। इतना ही नहीं घर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। घर के चैक किया तो एक सोने का ताबीज 8 ग्राम, चांदी का पायल 2 जोड़ी, चांदी की चुड़ियां एक जोड़ी, चांदी की बिचियां 4 जोड़ी, सोने की अंगुठी 8 ग्राम के अलावा 18 हजार रुपए कैश गायब मिले।जोनी सिंह ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सेक्टर-6 थाना पुलिस ने गहनता से जांच की और चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी चैक कर रही है, जिससे चोरों का सुराग हाथ लग सके। फिलहाल चोरों का पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button