ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
हरियाणा

उझा रोड की वारदात; 30 हजार कैश समेत चुराया अन्य सामान, CCTV में दिखे दो चोर

पानीपत: हरियाणा के पानीपत शहर के उझा रोड पर एक प्रॉपटी डीलर के कार्यालय में चोरी हो गई। चोरों ने कार्यालय से 30 हजार की नकदी समेत अन्य सामान चुरा लिया। चोरीशुदा सामान कंधों पर लादकर ले जाते हुए दो चोर स्थानीय फैक्टरी के बाहर लगे CCTV में कैद हो गए।प्रॉपटी डीलर के अनुसार उसका कार्यालय इस जगह पर पिछले करीब 5 साल से है। इससे पहले कभी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। उसका करीब 90 हजार का नुकसान हुआ है। मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।चोरी से पहले क्षेत्र में रेकी करते दोनों चोर।ऑफिस के ऊपर कमरे का ताला तोड़कर की वारदातचांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में अतुल मलिक ने बताया कि वह एकता विहार कॉलोनी, वार्ड 13 का रहने वाला है। वह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है। उसका उझा रोड पर ऑफिसर है। बीती रात करीब 2 से 3 बजे के बीच उसके ऑफिस में चोरी हो गई।चोरों ने ऑफिस से म्यूजिक स्पीकर, एक मोबाइल फोन-चार्जर, हुका समेत दराज से लगभग 30 हजार की नकदी चुरा ली। आरोपी ऑफिस के ऊपर कमरे का ताला तोड़कर बेड़ तोड़कर भी सामान चुरा ले गए। सुबह जब वे ऑफिस पहुंचे तो उन्हें कार्यालय का ताला टूटा हुआ मिला।अंदर कुछ सामान बिखरा हुआ व कुछ गायब मिला। इस बारे में उन्होंने कार्यालय के नजदीक वाली फैक्टरी के बाहर लगे CCTV कैमरे खंगाले। जिसमें दो युवक अपने कंधों पर चोरीशुदा सामान को लाद कर ले जाते दिखाई दिए।

Related Articles

Back to top button