ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

बॉयफ्रेंड Arjun Kapoor संग डिनर डेट पर निकलीं Malaika

Arjun-Malaika : अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के पावर कपल बन चुके हैं। दोनों की क्यूट केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है। अर्जुन और मलाइका भी एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। बीती रात भी दोनों एक साथ समय बिताते हुए नजर आए। शनिवार की रात मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ डिनर डेट पर निकलीं। इस मौके पर अर्जुन अपनी लेडीलव को पैपराजी से प्रोटेक्ट करते नजर आए।

दरअसल, सोशल मीडिया पर मलाइका और अर्जुन के कई सारे वीडियोज और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों एक साथ काफी प्यारे लग रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे हैं। इस दौरान दोनों ही ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग कर रहे हैं।

फैंस अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। दोनों से कई बार यह सवाल किया गया है कि वह शादी कब कर रहे हैं। इसी बीच, बीते दिनों, मलाइका अरोड़ा ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा था, ‘मैंने हां कह दिया।’ सोशल मीडिया पर यह पोस्ट आग की तरह वायरल हो गया। माना जा रहा था कि मलाइका ने अर्जुन को शादी के लिए ‘हां’ कहा है। लेकिन ऐसा नहीं था। मलाइका ने यह पोस्ट अपने अपकमिंग शो के लिए किया था।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं और दोनों अपने इसी ऐज गैप की वजह से काफी ट्रोल हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button