ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 18 जगहों से हटाया गया अवैध कब्जा

छत्तीसगढ़ के कोरबा में शनिवार को रेलवे बुलडोजर लेकर सड़क पर निकला। इसके बाद स्टेशन रोड पर किए गए अवैध कब्जों में तोड़फोड़ शुरू हो गई।  हीं दो लोगों को नोटिस दिया गया है। साथ ही चेतावनी भी जारी कि गई है कि अन्य जगहों पर भी ऐसे ही अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, नहर पुल के आगे स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते पर पूरी जगह अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था। ठेले-गुमटी लगाने के साथ ही लोगों ने कच्चे निर्माण तक कर लिए थे। इस दौरान रेलवे की ओर से बार-बार दुकानदारों और कब्जाधारियों को समझाया गया। इसके बाद भी उन्होंने कब्जा नहीं छोड़ा। इस पर शनिवार को रेलवे के अफसरों के साथ आरपीएफ जवान और ईओडब्ल्यू की टीम बुलडोजर लेकर निकल पड़ी।

कोरबा आरपीएफ प्रभारी रामवृक्ष यादव ने बताया गया कि ऊपर से प्राप्त निर्देश पर आरपीएफ और आईओडब्ल्यू की टीम ने मौके पर कार्रवाई की।  इस दौरान 18 अवैध कब्जों को यहां से हटा दिया गया है। इस दौरान लोगों ने अपनी ओर से विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। साफ तौर पर कहा गया है कि अभी यहां पर कार्रवाई की गई है जरूरत पड़ेगी तो दूसरे क्षेत्रों में भी कदम बढ़ेंगे।

संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई के साथ रेलवे ने अपने इलाके को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया है। एसईसीएल हेलीपैड के पास ग्रीन बेल्ट का इलाका भी अतिक्रमण का शिकार बना हुआ है। इन इलाकों को अतिक्रमण से मुक्त कब तक किया जा सकेगा यह कहना मुश्किल है।

Related Articles

Back to top button