ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
उत्तरप्रदेश

15 सफाई कर्मचारियों ने उठाए गंदगी के ढेर, बजबजाती नालियों से परेशान थे मोहल्लेवासी

कन्नौज: कन्नौज में बिगड़ी सफाई व्यवस्था की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शनिवार सुबह 15 सफाई कर्मियों की टीम ने कलेक्ट्रेट की कर्मचारी कॉलोनी में पहुंचकर कर साफ-सफाई की। सफाई होने पर कालोनी में रहने वाले कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।कन्नौज में डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है। सफाई के नाम पर नगर पालिका कूड़ा गाडी के माध्यम से सिर्फ साफ-सफाई रखने का प्रचार करवा रही है। जबकि नगर क्षेत्र में कई जगहों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। बीमारियों के पैर पसारते ही की टीम सफाई व्यवस्था की पड़ताल करने निकल पड़ी। जैसे ही टीम कलेक्ट्रेट की ओर गई तो वहां की कर्मचारी कालोनी में ही गंदगी के अम्बार नजर आ गए। गंदे और बदबूदार पानी से नालियां बजबजाती दिखीं। कालोनी में रहने वाले कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों से भास्कर टीम ने बातचीत की तो उन्होंने बताया कि कभी-कभार सफाई कर्मी आते हैं, लेकिन साफ-सफाई नहीं करते।समस्या को ने प्रमुखता के साथ पब्लिश किया तो अफसरों की नींद खुल गई। नगर पालिका के अधिकारियों ने कर्मचारी कालोनी की सफाई कराने के निर्देश दिए। दोपहर होते-होते नगर पालिका के सफाई कर्मियों की मोबाइल टीम कलेक्ट्रेट कॉलोनी पहुंच गई और शाम तक 15 सफाई कर्मी साफ-सफाई के काम जुटे रहे। यहां सफाई नायक अनिल कुमार और मोबाइल टीम आपरेटर हर्ष गुप्ता की देखरेख में साफ-सफाई कराई गई।

Related Articles

Back to top button