ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजस्थान

वेद शिक्षा के लिए खुलेंगे वैदिक आवासीय विद्यालय

जयपुर। विप्र समाज के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड अब वैदिक शिक्षा के लिए वेद पाठ के आवासीय विद्यालय और जयपुर के पास आमेर में ‘परशुराम पीठÓ स्थापित करने सहित समाज हित में कई कार्य करेगा। बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा की अध्यक्षता में इंदिरा गाँधी नहर मण्डल भवन में विप्र विशेषज्ञ सलाहाकार बोर्ड की प्रथम बैठक में यह प्रस्ताव लिए गए। बैठक में उपस्थित विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी विप्र समाज के विशेषज्ञों द्वारा विप्र समाज के उत्थान के कई विषयों पर अपने सुझाव दिए। बैठक में मंदिर माफी की जमीन की खातेदारी संबंधित पुजारी के नाम करवाने, पुजारियों एवं सेवादारों को मासिक मानदेय देने, विप्र समाज के विद्यार्थियों के लिए वैदिक आवासीय विद्यालय प्रारम्भ करने, जिला स्तर पर छात्रावास प्रारम्भ करने एवं जब तक छात्रावास प्रारम्भ नहीं हो तब तक राज्य के 10 हजार विद्यार्थियों के लिए प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजना प्रारम्भ करने, मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृति योजना प्रारम्भ करने एवं प्रदेश भर में विप्र समाज की कार्यरत सभी सामाजिक संस्थाओं को विप्र कल्याण बोर्ड से सम्बद्धता दिये जाने पर चर्चा कर प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाने की अनुशंषा की गई।

Related Articles

Back to top button