ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

बेटी-दामाद के साथ बाइक पर थी; सैनीपुरा फ्लाई ओवर के पास वाहन ने ठोका | The woman died in a road accident near the Sainipura flyover in Hansi, was on a bike.

हांसी: हरियाणा के हिसार के हांसी के गांव सैनीपुरा बाइपास पर सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। महिला बाइक पर भतीजी व दामाद के साथ गांव खेड़ी जा रही थी। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची ओर छानबीन की। गुरुवार को मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंपा गया।जानकारी के अनुसार बडसी गांव निवासी महिला गुड्डी (50) अपनी भतीजी रेणु (30) और रेणु के पति राधे श्याम के साथ खेड़ी चौपटा में बेटी से मिलने गई थी। लौटते समय राधेश्याम बाइक चला रहा था। वहां से वह देर शाम को वापस अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वह सैनीपुरा फ्लाई ओवर के समीप पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।बाइक पर सवार तीनों व्यक्ति सड़क पर गिर गए। बताया जा रहा है कि गुड्डी वाहन के नीचे आ गई। जिससे गर्दन के पास चोट लगी और उनकी मौके पर मौत हो गई। एंबुलेंस से उनके शव को सिविल अस्पताल में लाया गया। गुरुवार को उनके शव का पोस्टमार्टम किया गया।हादसे में उनके साथ बाइक पर सवार रेणु और उसके पति राधेश्याम को चोटें लगी हैं। दोनों फतेहाबाद के कुकडाली गांव के रहने वाले हैं। उनको प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं हादसे की सुचना पर पुलिस व परिजन सिविल अस्पताल में पहुंचे। गुड्डी के पति मनीराम की 5 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। उनके दो बेटे हैं, एक विवाहित व दूसरा अविवाहित है।

Related Articles

Back to top button