ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

समाज और कांग्रेसी पहुंचे SP कार्यालय, दुष्कर्म का मामला दर्ज करने की मांग की

मंदसौर: मंदसौर में किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में मालवीय बलाई समाज और कांग्रेस प्रतिनिधि दल ने बुधवार दोपहर एसपी अनुराग सुजानिया से मिला और आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। मामले में किशोरी के परिजनों का आरोप है कि दुष्कर्म की शिकायत पर पिपलियामंडी पुलिस ने छेड़छाड़ जैसी मामूली धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है जबकि आरोपी डेढ़ साल से दुष्कर्म कर रहा था।समाजजनों ने बताया कि पिपलियामंडी के बालागूढा में किशोरी के साथ गांव के ही छगनलाल पाटीदार डेढ़ साल तक डरा धमका दुष्कर्म करता रहा। इसमे लोकेंद्र सिंह शक्तावत नाम के शख्स ने भी मदद की थी। मामले में परिजनों ने इसकी शिकायत पिपलियामंडी थाने में की थी। लेकिन दुष्कर्म की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ जैसी मामूली धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया।पिपलियामंडी टीआई नरेंद्र यादव ने बताया कि परिजनों और किशोरी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया था तब परिजनों ने दुष्कर्म जैसी कोई शिकायत नही की थी। वही एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर ही प्रकरण दर्ज किया गया था। दुष्कर्म की शिकायत है तो दोबारा बयान के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button