ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
उत्तरप्रदेश

दिल्ली से बुलाकर लड़ाया चुनाव, अब गांव में अपने तरीके से काम कराना चाहते हैं दबंग

बलिया: बलिया में महिला ग्राम प्रधान के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। बलिया के एक गांव में महिला ग्राम प्रधान की पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ महिलाएं ग्राम प्रधान के साथ मारपीट करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो फेफना थाना क्षेत्र के आराजी माफी सागरपाली का बताया जा रहा है। फेफना पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।ग्राम प्रधान कलावती देवी वर्तमान में प्रधान हैं। वायरल वीडियो में ग्राम प्रधान की महिलाओं द्वारा जमकर पिटाई करते देखा जा रहा है। वीडियो 9 अक्टूबर का बताया जा रहा है। इसके पहले 15 अगस्त को झंडा तोलन को लेकर भी प्रधान के परिवार के साथ दबंगों ने मारपीट की थी। थानाध्यक्ष पारस नाथ सिंह से फोन पर बात हुई तो उनका कहना है कि ग्राम प्रधान की तहरीर के मुताबिक संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर तीन लोगों की गिरफ्तारी हो गई है।अपने अनुसार काम करने पर हुए खफाथानाध्यक्ष फेफना के अनुसार कलावती देवी दिल्ली में रहती थी। पंचायत चुनाव के समय गांव ‘ आराजी माफी ‘ पिछड़ा वर्ग में आ गया। वहीं, कलावती देवी को जय नारायण सिंह ने चुनाव लड़ाया और कलावती प्रधान हो गईं। छः माह तक सब ठीक चला, लेकिन कलावती ग्राम प्रधान अपने अनुसार गांव में काम करने लगीं, जो जय नारायण सिंह को नागवार लगा।झंडा तोलन को लेकर हुई थी मारपीट15 अगस्त को झंडा तोलन की समस्या आई, जहां ग्राम प्रधान के पति से झंडा तोलन करते वक्त झगड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि जय नारायण सिंह ने ग्राम प्रधान कलावती को रहने के लिए रूम दिया था। उसी रूम पर हक जताने के लिए भी मारपीट हुई थी, लेकिन दीवानी न्यायालय में मामला होने से पुलिस ने रोक दिया है। जब तक दीवानी न्यायालय का निर्णय नही आ जाता। वहीं मारपीट के वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button