ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
उत्तरप्रदेश

वाहनों की रफ्तार थमी, विजुअलिटी कम होने से वाहन चालक परेशान

पीलीभीत: पीलीभीत में कोहरे के बीच से गुजरतीं गाड़ियां।तराई का क्षेत्र कहे जाने वाले पीलीभीत में नवंबर महीने की शुरुआत होने के साथ-साथ अब ठंड ने भी दस्तक दे दी है। एक तरफ जहां सुबह और शाम तापमान कम होने के कारण लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ रात में सड़कों पर धुंध और कोहरे की चादर भी देखी जा रही है, जिसके कारण वाहनों की रफ्तार भी थम सी नजर आती है।पीलीभीत में नवंबर माह की शुरुआत होने के साथ-साथ तापमान में गिरावट देखी जा रही है। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट के कारण लोगों को ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है। ऐसे में पीलीभीत की सड़कों पर रात 8:00 बजे के बाद ही कोहरे की दस्तक देखी जा सकती है, जिसके कारण सड़कों पर गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार पर भी थम गई है। सड़कों पर अंधेरा होते ही छा जाने वाली कोहरे और धुंध की चादर के कारण वाहन चालकों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों को सामने आ जा रहे वाहन दिखाई नहीं देते हैं।पीलीभीत में रात आठ बजे छाया कोहरा।50 मीटर का भी दृष्ट स्पष्ट नहींपीलीभीत में शाम को ही कोहरे की दस्तक हो जाने के बाद हाइवे पर वाहनों को चलाने वाले चालकों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पीलीभीत में धुंध और कोहरे की मार कुछ इस कदर हावी है कि 50 मीटर दूरी पर खड़े वाहन व अन्य वाहन भी दिखाई नहीं दे रहे हैं जिसके चलते बड़े वाहन को लेकर गुजरने वाले चालकों को परेशान होना पड़ रहा है।हाईवे पर घूमने वाले पशुओं से होते हैं हादसेकोहरे की धुंध के कारण एक तरफ हाईवे पर चलने वाले वाहन नजर नहीं आते हैं तो वहीं दूसरी तरफ बीच हाईवे पर घूमने वाले गोवंश पशु भी अक्सर सड़क हादसे की वजह बन जाते हैं ऐसे में कोहरे की धुंध के बीच सड़कों पर घूमने वाले गोवंश पशुओं को सुरक्षित रख पाना जिला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है।

Related Articles

Back to top button