ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
दिल्ली NCR

परिजनों के साथ आए मरीज के गंभीर आरोप; बोला-कंपाउंडर ने गलती से 5 इंजेक्शन लगाए

फतेहाबाद: अस्पताल के बाहर हंगामा करते मरीज़ के परिजन।हरियाणा के फतेहाबाद में सोमा टाउन स्थित उम्मीद अस्पताल में बुधवार को एक मरीज और उसके परिजनों ने हंगामा कर दिया। मरीज का कहना है कि उसे एनिस्थिसिया स्पेशलिस्ट बुलाकर बेहोशी का इंजेक्शन देने की बजाए कंपाउंडर द्वारा ही इंजेक्शन दिया जा रहा था। एक की बजाय उसकी रीढ़ की हड्डी में 5 इंजेक्शन लगा दिए गए। उन्होंने अब आपरेशन नहीं करवाया और मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।अस्पताल के बाहर खड़े लोग।अहलीसदर निवासी नानक ने बताया कि पिछले साल उन्होंने यहां से डॉ. निशांत से टांग का आपरेशन करवाया था और टांग में रॉड डाली गई थी। अब वे इसे निकलवाने के लिए डॉक्टर के पास आए थे। उन्हें भर्ती किया गया और आरोप है कि रात 10 बजे कंपाउंडर ने ही एनिस्थिसिया का इंजेक्शन लगाना चाहा। उससे इंजेक्शन लगा नहीं तो 5 बार इंजेक्शन दिया गया, जिससे उसे अब कमर में दर्द हो रहा है। यह उसके जीवन के लिए हानिकारक हो सकता है। उनकी मांग है कि इस मामले में कार्रवाई की जाए। वे इसको लेकर पुलिस को शिकायत देंगे।डॉ. निशांत चौधरी जानकारी देते हुए।वहीं अस्पताल संचालक डॉ. निशांत चौधरी ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि पिछले वर्ष नानक नामक पेशेंट को प्लेट डाली गई थी, जिसे निकलवाने वह अब आया था। अभी आपरेशन से पहले की तैयारियां की जा रही थी। फाइनल एनिस्थिसिया अभी दिया नहीं था, दिया जाना था, उससे पहले स्किन सेंसेटाइज देने के लिए नॉर्मल इंजेक्शन दिए थे। इसके बाद एनिस्थिसिया देना था, लेकिन उससे पहले ही पेशेंट परेशान हो गया और चला गया। उन्होंने बताया कि इंजेक्शन कंपाउंडर द्वारा नहीं बल्कि प्रशिक्षित ओटी टेक्नीशियन द्वारा दिए गए थे।

Related Articles

Back to top button