ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

उन्नाव में श्री कृष्ण और श्री राम जन्म की लीला सुन झूमे श्रोता

उन्नाव: उन्नाव में कथा के दौरान कथा व्यासों ने श्री कृष्ण के जन्म, राम जन्म की कथा का बखान किया। उन्नाव के नेहरू नगर और पोनी रोड डॉकतार कॉलोनी में चल रही कथा के दौरान कथा व्यासों ने श्री कृष्ण के जन्म, राम जन्म की कथा का बखान किया। वहीं, पोनी रोड में व्यास ने दशरथ कैकई संवाद और राम के वन जाने की कथा सुनाई, जिसे सुन वहां मौजूद श्रोताओं की आंखें भर आईं।श्रीमन नारायण सेवा समिति के तत्वावधान में चल रही श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के दौरान कथा व्यास श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री योगेश्वराचार्य महाराज ने जैसे ही नंद के घर आनंद भयो की गीत गाया, वैसे ही पंडाल में मौजूद श्रोता झूमने लगे। इस दौरान व्यास ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने अपने भक्तों का उद्धार व पृथ्वी को दैत्य शक्तियों से मुक्त कराने के लिए अवतार लिया था।उन्नाव में कथा के दौरान कथा व्यासों ने श्री कृष्ण के जन्म, राम जन्म की कथा का बखान किया।राम वन गमन की कथा सुनाईउन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं। इस मौके पर अरुण पाण्डेय, राम जी शुक्ला, अरविंद पाण्डेय, राजेश बाजपेई, विमल मिश्रा, हरीश शुक्ला, गौरव दुबे, राजू मिश्रा, अश्वनी सिंह, सतीश अवस्थी, पंकज तिवारी, कीर्ती बाजपेई मौजूद रहीं। वहीं पोनी रोड श्री राम कथा में कथा व्यास सर्वेश महाराज ने दशरथ, मंथरा, कैकई के संवाद का सचित्र वर्णन किया। जिसके बाद राम के वन जाने की कथा सुनाई। इस मौके पर श्रीकांत पांडे, प्रदीप मिश्रा, बड़े बाजपेई, उमाकांत पांडे आदि श्रोता मौजूद रहे।उन्नाव में कथा के दौरान कथा व्यासों ने श्री कृष्ण के जन्म, राम जन्म की कथा का बखान किया।जगह जगह प्रसाद वितरणकरते पूर्णिमा को लेकर शुक्लागंज में जगह-जगह पर समाजसेवियों के द्वारा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया इसी क्रम में राजधानी मार्ग स्थित कंचन नगर मोड़ के पास समाजसेवी सुनील में प्रसाद वितरण का आयोजन कराया वहीं गंगा तट के किनारे भी नगर के कई सम्मान समाजसेवियों ने प्रसाद वितरण कराया है।उन्नाव में कथा के दौरान कथा व्यासों ने श्री कृष्ण के जन्म, राम जन्म की कथा का बखान किया।

Related Articles

Back to top button