ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

खाने से ऊर्जा के संचार की तैयारी, चारों विधानसभाओं में होंगे आयोजन; रूठों को मनाने की कवायत

सीहोर: यूं तो राजनीति में हर दिन कोई ने कोई कार्यक्रम होते रहते हैं, लेकिन जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। सियासी गतिविधियां बढ़ने लगी है। वैसे-वैसे शहर के भूतेश्वर मंदिर पर कांग्रेस पार्टी टिफिन भोज का आयोजन कर रही है। इसमें पार्टी कार्यकर्ता और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में इस कार्यक्रम में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श भी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस आयोजन की रूपरेखा प्रदेश कार्यालय से तय की गई है। इसमें संगठन की प्रमुख भूमिका है। कार्यकर्ताओं का आपसी समन्वय उनकी सक्रियता को लेकर टिफिन भोज में चर्चा होगी। साथ ही पार्टी से रूठे हुए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मान मनौवल के प्रयास किए जाएंगे।मुख्यालय के बाद अन्य विधानसभाओं में होंगे भोजबुधवार दोपहर को नगर के भूतेश्वर महादेव मंदिर पर कांग्रेस का टिफिन भोज का पहला आयोजन होगा। इसमें सीहोर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में टिफिन भोज के आयोजन जिलों के अन्य विधान सभाओं में भी होंगे। प्रदेश नेतृत्व से इस तरह के आयोजन करने के निर्देश दिए हैं।पिछले विधानसभा चुनाव से हुई थी शुरुआतवर्ष 2018 में विधान सभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने इस तरह के कार्यक्रमों की शुरुआत की थी। इसमें कई रूठे हुए कार्यकर्ता मान मनौवल के बाद पार्टी के कार्य में जोर-शोर से जुट गए थे। इसलिए इस बार भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए टिफिन भोज का आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button