ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका, कहा-सिख समुदाय मानव सेवा में हमेशा आगे

रायपुर:  रायपुर में मंगलवार को प्रकाश पर्व के दिन गुरुद्वारों और अन्य जगहों पर कई तरह के आयोजन किये गए। जिसमें राज्यपाल अनसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे। उन्होंने 553 वें प्रकाश पर्व पर छत्तीसगढ़ की जनता को शुभकामनाएं दी है।कार्यक्रम में पहुंचीं राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा कि, गुरु नानक देव जी के उद्देश्य आज वर्तमान संदर्भ में अत्यंत प्रासंगिक है। इन विचारों को हमेशा स्वीकार किया जाएगा। गुरु नानक जी कहते थे हमेशा व्यक्ति को ईमानदारी और मेहनत करके जीवन बिताना चाहिए। असहाय लोगों की मदद करना ही अच्छा जीवन है। गुरु नानक देव जी ने समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का हमेशा प्रयास किया।कार्यक्रम में CM भूपेश बघेल ने कहा कि, मानव सेवा में सिख समाज हमेशा आगे रहा है। कोरोना काल इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जब पूरे विश्व में लोग एक दूसरे से दूरी बना रहे थे,लोगों को मदद मिलनी मुश्किल हो गयी थी। तब भी सिख समाज ने गरीब भूखे लोगों को खाना बांटा है।दिल्ली जैसे शहरों में जहां ऑक्सीजन और दवाइयों की कमी हो गई वहां भी सिख समाज के गुरुद्वारों द्वारा सबकुछ उपलब्ध करवाया गया। आगे उन्होंने कहा गुरु नानक देव छत्तीसगढ़ भी पधारे। इसके साथ ही उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेककर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की अरदास की।प्रकाश पर्व के दिन शहर के गुरुद्वारों और सिख संगठनों द्वारा अनेक आयोजन करवाया गया जिसमें लंगर,ब्लड डोनेशन जैसे कार्य शामिल थे। कार्यक्रम में विधायक कुलदीप जुनेजा के साथ अन्य लोग भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button